Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बच्ची को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 40 लोग, 4 की मौत, कई लापता
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

बच्ची को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 40 लोग, 4 की मौत, कई लापता

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
quint-hindi_2021-07_a34ec24b-7368-4cad-94a9-6d813b2d7416_a50ec98f77a830714c4f98b85b928e8a.jpg

विदिशा, 16 जुलाई (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में बीती रात विदिशा में एक आठ साल की बच्ची का रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के दौरान करीब 40 लोग कुएं में गिर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग अब भी लापता हैं। अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात को कुएं में फिसलकर एक एक बच्ची निचे गिर गई थी जिसको बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 40 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीडि़तों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया।
वहीं, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब तक 19 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कुएं के पानी को मशीनों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाए गए दो लोगों ने कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गए।
उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई हैं। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।
रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गए। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
इससे पहले मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से रवाना हुई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैंने विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को वहां पहुंचने का निर्देश दिया है।
बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह कुआं लगभग 50 फीट गहरा है और उसमें पानी भी भरा है। यह घटना रात करीब नौ बजे की है। बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी की। चौहान ने गंजबासौदा की घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीडि़तों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया, मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खड़ी कार में अचानक लगी आग
Next: नहीं रहीं ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी, कई दिनों से थीं बीमार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.