Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश में पीएम की रैली, बोले- कांग्रेस ने संविधान के खिलाफ धर्म के आधार पर आरक्षण देने का वादा किया
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पीएम की रैली, बोले- कांग्रेस ने संविधान के खिलाफ धर्म के आधार पर आरक्षण देने का वादा किया

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
rns featured image new

सागर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश के सागर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने धार्मिक आधार पर आरक्षण देने को लेकर भी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है, लेकिन कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया।
पीएम बोले- देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। मोदी ने कहा, विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। उन्होंने कहा- पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार।
लोगों को संबोधित करते मोदी बोले- कोरोना का संकट आया, मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा- ‘आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण  का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।’
पीएम ने कहा- कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो गया है। एक्सप्रेस वे अब नए मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रहा है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 350 से ज्यादा रेल परियोजनाओं की सौगात भी दी है। सागर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी बनवाए हैं। 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बीना रिफायनरी में पेट्रो कैमिकल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी शुरू हो चुका है। यानी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की जो जरूरतें थीं, सभी दिशाओं में एकसाथ काम करते हुए आपकी अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं। अब इससे इस क्षेत्र में उद्योगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के भाषण के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच शुरू की, कांग्रेस-लेफ्ट ने उठाया था मुद्दा
Next: साली को लेकर जीजा फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.