Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ

RNS INDIA NEWS 13/12/2023
default featured image

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। भव्य समारोह में राज्यपाल पटेल ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उसके बाद उन दस्तावेजों पर दस्तखत किए जो शपथ के बाद उन्हें सौंपे गए। शपथ लेते ही यादव को राज्यपाल पटेल व प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी।
मुख्यमंत्री यादव ने शपथ लेते हुए मंच पर मौजूद नेताओं और अन्य लोगों के प्रति आभार जताया। वहीं दो उप-मुख्मयंत्री पद की जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल ने शपथ ली। ये दोनों लोग शिवराज सरकार में मंत्री रहने के साथ बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुके हैं। इस समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 दिसंबर
Next: चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सगाई टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर की चाकू से हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

सनसनीखेज खुलासा : इंसानों के ब्लड बैग में भरा मिला 1,000 लीटर जानवरों का खून, अधिकारी हैरान

RNS INDIA NEWS 09/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

आतिशी के कथित बयान पर सियासी घमासान, भाजपा विधायकों ने स्पीकर को लिखा पत्र

RNS INDIA NEWS 07/01/2026 0

[display_rns_ad]

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जनवरी
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खैट पर्वत और नागटिब्बा ट्रैक होंगे विकसित
  • फौज में अफसर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम
  • रिजॉर्ट में दोस्तों संग ठहरे युवक की संदिग्ध मौत
  • कार सवारों ने युवक का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा
  • बर्थडे पार्टी में बवाल, मारपीट के आरोप में क्रॉस केस दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.