Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में दो दिन करेगा चिंतन मनन
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में दो दिन करेगा चिंतन मनन

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

पचमढ़ी (आरएनएस)।  विश्व प्रसिद्ध पर्वतीय और पर्यटन स्थल मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका मंत्रिमंडल आज से दो दिनों तक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर गहन विचार विमर्श करेगा।

भोपाल से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी में कल देर रात श्री चौहान और सभी मंत्री पहुंचे। ये सभी विशेष बस से रात्रि में भोपाल से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए थे।
आज की बैठक प्रारंभ होने के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योग करते हुए और अखबार पढ़ते हुए वीडियो ट्विटर पर अपलोड किए हैं। श्री चौहान ने लिखा है, प्रकृति की गोद में बसे पचमढ़ी की मनमोहक भोर, पक्षियों का कलरव और सतपुड़ा का नैसर्गिक सौंदर्य मन को आनंदित एवं चित्त को शांति प्रदान करने वाला है। मेरा मध्यप्रदेश बहुत निराला है।

इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि श्री चौहान आज सबसे पहले मंत्री समूह को संबोधित करेंगे। इसके बाद अधिकारियों की ओर से सभी के समक्ष मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को फिर से प्रारंभ करने और कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा संबंधी प्रस्तुतिकरण होगा। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना और इसके अगले चरण को प्रारंभ करने संबंधी लाड़ली लक्ष्मी टू पर भी चर्चा होगी।

सूत्रों ने कहा कि राशन वितरण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सीएम राइज स्कूल के बेहतर क्रियान्वयन, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं पर भी चिंतन और मनन होगा। दोपहर बाद अन्य योजनाओं पर भी चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम को सात बजे संबोधित करेंगे।
रविवार को सुबह हाल ही में 3 से 11 जनवरी के बीच विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान दिए गए दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद विभागीय कार्यों और नवाचारों पर भी मंथन होगा। दोपहर में प्रभार के जिलों के संबंध में मंत्रियों से चर्चा होगी। रविवार देर शाम श्री चौहान के संबोधन के बाद दो दिनों का चिंतन मनन संपन्न हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युगांडा का व्यक्ति आईजीआई में 5.9 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Next: ट्यूशन टीचर ने छात्रा को जबरदस्ती दिखाया पॉर्न, टीचर पर मामला हुआ दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.