Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार को एक कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से टकराने की घटना में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जामो-भादर मार्ग पर एक कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई जिससे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई और फिर कार एक पेड़ से जा टकराई.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोग सात साल के बच्चे को भेटुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां से उसे सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि शेष घायलों को गौरीगंज के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुलतानपुर के कुड़वार इलाके की रहने वाली शबनम (35), वंदना पाठक (29), उसके सात साल के बेटे, भाई दुर्गेश उपाध्याय (35) तथा एक अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनमें से तीन को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनामिका राजीव ने रचा इतिहास, भारतीय नौसेना में बनीं पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट
Next: जम्मू-कश्मीर में 70 से ज्यादा विदेशी आतंकवादी सक्रिय, 15वीं कोर के जीओसी ने की पुष्टि

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.