Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसून से पहले आपदा तैयारियों की समीक्षा, लापरवाही पर डीएम सख्त
  • अल्मोड़ा

मानसून से पहले आपदा तैयारियों की समीक्षा, लापरवाही पर डीएम सख्त

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 16.12.59_11zon

अल्मोड़ा। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग पहले से पूरी तैयारी रखें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी और आपदा नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य एजेंसियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नालों और कलवर्टों की नियमित निगरानी करने तथा समय रहते सुरक्षा कार्य पूरे करने को कहा गया। साथ ही बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना और राहत कार्यों के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। तहसील और थाना स्तर पर संचार व्यवस्था मजबूत रखने तथा चेतावनी प्रणाली को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रानीखेत के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों की बैठकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Next: जिला योजना के तहत प्रदेश के जनपदों को 1018 करोड़ रुपये आवंटित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.