Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • मानसून के दौरान अपने लेदर के बैग्स को ठीक रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
  • रहन-सहन

मानसून के दौरान अपने लेदर के बैग्स को ठीक रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

मानसून के दौरान लेदर के बैग्स को फैशन का हिस्सा बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस मौसम में नमी और हवा में मौजूद कीटाणु लेदर के बैग्स को खराब कर सकते हैं। इनके कारण बैग्स पर फफूंद लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप अब इस सोच में पड़ गए हैं कि लेदर का बैग्स का कैसे ध्यान रखा जाए तो आइए आज हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देते हैं।

पानी से बचाकर रखें अपने बैग
शायद आप इस बात से वाकिफ न हों, लेकिन ज्यादातर लेदर के बैग वॉटरप्रूफ नहीं होते हैं, इसलिए यह पानी के संपर्क में आने से खराब हो सकते हैं। अगर किसी कारणवश आपका लेदर बैग गीला हो जाता है तो आप बीजवैक्स (मोम) का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बीजवैक्स के इस्तेमाल से बैग की चमक कम हो सकती है, इसलिए जितना संभव हो सके अपने बैग को पानी से दूर रखने की कोशिश करें।

अपने बैग ठीक से सुखाएं और सीधी धूप से दूर रखें
घर लौटते ही अपने लेदर के बैग को कुछ घंटों के लिए सीलिंग फैन के नीचे रखें ताकि उस पर जमा हुई नमी ठीक से सूख जाए। अगर आप जल्दी में हैं और अपने लेदर के बैग को सीधी धूप में या हीटर के पास सूखने के लिए छोड़ देते हैं तो आपको बता दें कि ऐसा करना गलत है। अत्यधिक तापमान और सीधी धूप आपके लेदर के बैग को नुकसान पहुंचा सकती है।

ऐसे हटाएं बैग से दाग और निशान
अगर आपके लेदर के बैग पर इंक का निशान या किसी खाद्य पदार्थ के गिरने का दाग लग गया है तो इसे आप आसानी से हटा सकते हैं। उदाहरण के लिए इंक का निशान हटाने के लिए रुई के छोटे टुकड़े पर थोड़ा सा अल्कोहल डालकर इससे बैग को साफ करें। इसके बाद बैग को थोड़ी देर के लिए हल्की धूप में रख दें। खाद्य पदार्थों के दागों को हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करें।

अच्छी तरह पॉलिश करें और उन्हें ठीक से स्टोर करें
जूतों की तरह अपने लेदर के बैग को नमी से बचाने और उसके प्राकृतिक तेलों के संतुलन को बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर पॉलिश करना सुनिश्चित करें। पॉलिश करने से लेदर की प्राकृतिक चमक बढ़ जाती है, जिससे बैग की शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है। बैग का आकार बनाए रखने और क्रीजिंग या फोल्डिंग को रोकने के लिए बैग को अखबारों में लपेटे, फिर एक डिब्बे के अंदर रखकर स्टोर करें।

दुर्गंध से बचने के लिए बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने लेदर के बैग को फ्रैश और गंध मुक्त रखने रखना चाहते हैं तो उसके अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा छिडक़ें। बेकिंग सोडा छिडक़ने के बाद बैग को बंद कर दें और गंध को सोखने के लिए इसे कुछ घंटे दें। आप चाहें तो हेयर ड्रायर को लो टू कूल सेटिंग पर करके इसका इस्तेमाल बैग के अंदर की अतिरिक्त नमी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 अगस्त
Next: हिस्ट्रीशीटर हृदयेश की पार्षद मां ने लगाया बेटों को फंसाने का आरोप

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.