Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोहन भागवत करेंगे ‘दिव्यता के 25 वर्ष’ महोत्सव का शुभारंभ
  • हरिद्वार

मोहन भागवत करेंगे ‘दिव्यता के 25 वर्ष’ महोत्सव का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 21/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार। कनखल के श्री हरिहर आश्रम में तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव ‘दिव्यता के 25 वर्ष का शुभारंभ रविवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस महोत्सव का आयोजन रहा है। महोत्सव में श्री दत्त आराधना महोत्सव, धर्मसभा, संत समागम सहित विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। गुरुवार को श्री हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि ने महोत्सव के विषय में पत्रकारों से वार्ता की। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया की 24 से 26 दिसंबर तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत श्री पंचदेव यज्ञ के अरणी मंथन और देव पूजन से करेंगे। शुभारंभ के बाद मोहन भागवत और आचार्यों की उपस्थिति में धर्मसभा संत समागम होगा। शाम को सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। 25 दिसंबर की शाम को भी धर्मसभा आयोजित की जाएगी। 26 दिसंबर की सुबह को भी धर्मसभा का आयोजन होगा। विभिन्न सत्रों में कलाकार नीतीश भारद्वाज, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, नृत्यांगना मैत्रेय पहाड़ी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
वार्ता के दौरान महाप्रबंधक स्वामी कैलाशानंद, महामंडलेश्वर अपूर्वानंद, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, आईडी शर्मा, पीयूष शर्मा, गोकुलेश पांडे आदि मौजूद रहे।

यह भी होंगे शामिल
महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, आरिफ मुहम्मद खान, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, उप सीएम बृजेश पाठक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राजीव प्रताप रतूड़ी, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. सतपाल सिंह, वीएचपी कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, सांसद राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन, संबित पात्रा, दिलीप पाठक आदि मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यालय विवाद में कांग्रेस का कोतवाली के बाहर धरना
Next: राशिफल 22 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.