Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में हर वर्ग का हुआ है विकास: अश्विनी त्यागी
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में हर वर्ग का हुआ है विकास: अश्विनी त्यागी

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
alm 08

अल्मोड़ा। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के प्रदर्शन को जनता के सम्मुख रखने को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताने प्रभारी अश्विनी त्यागी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के तहत आज अल्मोड़ा पहुंचे। महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत अल्मोड़ा नगर के शिखर होटल में पत्रकार वार्ता आयोजन किया गया था। अभियान के प्रभारी अश्विनी त्यागी ने कहा कि इन पिछले नौ वर्षों के कालखंड में मोदी सरकार की योजनाओं व नीतियों से देश का हर नागरिक मजबूत बना है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना में गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं, किसानों को किसान सम्मान निधि दी जो सीधे उनके खातों में पहुँचती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 37 करोड़ से अधिक कार्ड बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी जैसे दौर में मोदी सरकार ने लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया, कोरोना की वैक्सीन मोदी सरकार ने मुफ्त उपलब्ध कराई। अश्विनी त्यागी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं व नौजवानों के लिए दृढ़ता से काम करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प पर ऐतिहासिक कार्य पिछले नौ सालों में हुए हैं। उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम बीमा योजना, मुद्रा योजना व केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों से आज भारत विश्वगुरु की भूमिका के नौ वर्ष के कार्यकाल में गरीब, मजदूर, महिला सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार की नीतियों से आज सुरक्षा व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भारत की अच्छी साख बनी है। पत्रकार वार्ता में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-87ई राजमार्ग के बारे में बताया कि यह राजमार्ग चौसली से कोसी मिलाया जाएगा जिससे अल्मोड़ा का क्षेत्र प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने मजखाली बाजार में बाईपास बनाने और द्वाराहाट में सुरंग निर्माण की भी बात की और अपने संसदीय क्षेत्र की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।
यहाँ प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महासचिव धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों को नहीं मिले जवाब
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी अश्विनी त्यागी पत्रकारों के सवालों के सही से जवाब नहीं दे पाए। सवालों के जवाब मांगने पर प्रभारी गोलमोल जवाब देने लगे। उनसे जब सरकार द्वारा दिए गए रोजगार के आंकड़ों के बारे में पूछा गया तो वे जवाब नहीं दे पाए और वहीं आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए और जब उनसे महिला पहलवानों के मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले पर फैसला न्यायालय करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Next: गुलदार की चहलकदमी से बीएचईएल निवासियों में दहशत का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.