Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोदी को ज्ञापन देने जा रहे भू कानून समिति से जुड़े लोग रोके
  • देहरादून

मोदी को ज्ञापन देने जा रहे भू कानून समिति से जुड़े लोग रोके

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में गुरुवार को हुई जनसभा में उनसे मिलकर ज्ञापन देने जा रहे मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें करीब पांच घंटे तक पुलिस लाइन में रखा गया। यहां मजिस्ट्रेट को बुलाकर इनका ज्ञापन दिलाया गया। मोदी की जनसभा समाप्त होने पर करीब पांच घंटे बाद इन्हें पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। ऋषिकेश में हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने की कोशिश कर रहा था। उत्तराखंड में मूल निवास, भू कानून लागू करने, और अंकिता हत्याकांड व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाने की वह मांग कर रहे हैं। समिति के संयोजक मोहित डिमरी को गुरुवार सुबह हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। वहीं कई लोगों को ऋषिकेश में भी नजरबंद रखा गया। मोहित डिमरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी डरे हुए हैं। वह नहीं चाहते कोई प्रधानमंत्री के आगे मूल निवास, भू कानून, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों जैसे मुद्दे उठा पाएं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर लड़ाई लगातार जारी रहेगी। वहीं मोहित डिमरी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही यूकेडी के वरिष्ठ नेता आनंद जुयाल, केंद्रीय प्रवक्ता शांति भट्ट, यूकेडी केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी घिल्डियाल, समीर मुंडेपी, बृजमोहन सजवाण, प्रांजल नौडियाल, अनिल डोभाल, पंकज उनियाल, मनीष रावत, भोला चमोली, यतेन्द्र खंतवाल, शिवानंद लखेड़ा भी पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। सीओ अभिनय चौधरी में बताया कि जनसभा में विरोध करने जाने वाले लोगों रोका गया। इन्हें पुलिस लाइन में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ अध्यक्ष प्रशांत जोशी का निधन, लक्ष्य सेन ने जताया दुख
Next: ऋषिनगरी के मंदिरों में गूंज रहे माता के जयकारे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.