Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी के दौरे में नेपाल के साथ छह समझौते पर लगी मुहर, 695 मेगावाट का पावर प्लांट बनाएगा भारत
  • राष्ट्रीय

मोदी के दौरे में नेपाल के साथ छह समझौते पर लगी मुहर, 695 मेगावाट का पावर प्लांट बनाएगा भारत

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत और नेपाल के बीच बिजली व्यापार सौदे के तहत दोनों देश मिलकर 695 मेगावाट हाइड्रोपॉवर प्लांट का निर्माण करने जा रहा है। भारत नेपाल में हाइड्रोपॉवर प्लांट के अलावा बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। नेपाल में चीन की बढ़ती सक्रियता के बीच माना जा रहा है कि भारत के इस कदम से नेपाल में भारत का प्रभाव बढ़ेगा। दरअसल नेपाल देश में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए स्वच्छ उर्जा उत्पन्न करने के लिए अपनी भौगोलिक स्थिति का दोहन करना चाह रहा था जिसमें भारत उसकी मदद करेगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा के दौरान हुए 6 समझौतों में एक ये समझौता भी शामिल है। एनईए के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टराई के मुताबिक अरुण परियोजना संयुक्त रूप से भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड और नेपाल की सरकारी बिजली कंपनी नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) द्वारा नेपाल के पूर्व में अरुण नदी पर संयुक्त रूप से 51प्रतिशत और 49प्रतिशत इक्विटी के अनुपात में बनाई जाएगी।

इस प्रोजेक्ट से नेपाल को 152 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी और बाकी दोनों कंपनियों के बीच 51प्रतिशत और 49प्रतिशत के आधार पर बिजली बंटेगी। सुरेश बहादुर भट्टराई के मुताबिक दोनों देशों के बीच परियोजना की कुल लागत पर काम किया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक भारतीय कंपनियां बिजली संयंत्रों के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं। नेपाल में कुल 8,250 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है। समझौते के मुताबिक नेपाल भारत को अतिरिक्त ऊर्जा निर्यात करने में मदद करेगा। नेपाल में 42,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा में इस साल टूट रहे सारे रिकॉर्ड, अब तक चारों धामों में पहुंचे 5.14 लाख श्रद्धालु
Next: पत्नी अपने प्रेमी के संग हुई फरार, पति ने कर ली आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.