Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मॉकड्रिल से परखी कोरोना की तैयारियां
  • पौड़ी

मॉकड्रिल से परखी कोरोना की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड से निपटने और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों को परखने, चिकित्सा प्रबंधन का परीक्षण करने के साथ ही चिकित्सा तंत्र को सक्रिय करने को लेकर सभी अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आइसोलेशन बैड की क्षमता, ऑक्सीजन बैड की उपलब्धता, आइसीयू बैड वैंटीलेटर की सुविधा, डाक्टर,नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों की उपलब्धता आदि पर केन्द्रित रही। मॉकड्रिल को लेकर अफसरों की तैनाती भी की गई। अफसरों ने मॉकड्रिल के बाद अपनी रिपोर्ट दी। पौड़ी के मुख्य चिकत्ससा अधिकारी डा प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी चिकित्सा इकाइयों में मॉकड्रिल की निगरानी के लिए निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को चिकित्सालयों में भेजा गया। अफसरों ने मॉकड्रिल के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया । मॉकड्रिल के बाद बताया गया कि जनपद में कोरोना की आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं ठीक है। बताया गया कि 396 आइसोलेशन बैड, 167आईसीयू बैड जिले में उपलब्ध हैं । साथ ही 119 वेंटीलेटर क्रियाशील स्थिति में हैं । इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को ट्रनिंग दी जा चुकी है। जनपद में कोविड टीकाकरण से छुटे लोगों का टीकाकरण को लेकर कदम उठाएं जा रहे हैं। कोविड गाइड लाइन के अनुसार जिले में सभी स्तर पर प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान सभी से मास्क पहने और भीड-भाड़ वाले इलाकों में सामाजिक दूरी का पालन करने आदि के भी सुझाव मिले है। धुमाकोट संवाददाता के मुताबिक मंगलवार नैनीडांडा में भी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसटेक्टर, पीपी किट और बैड सहित सभी आवश्यक उपकरणों की जांच भी हुई। उपकरण क्रियाशील पाए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट पर की अपलोड
Next: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गांधी पार्क में गरजी संघर्ष समिति, पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.