Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना
  • ऊधम सिंह नगर

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय को गरीब विरोधी बताया गया। ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को रोजगार देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की थी, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला। योजना के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बदले की भावना से योजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के बजाय केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, डॉ. अजय सिंह, अनिल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, सतीश कुमार, सरोज रानी, उमा सरकार, संजीव रस्तोगी, इंदर रौतेला, कुंवरपाल कोली, मोहन भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कमल चुघ, मनोज पालीवाल, नवीन खेतवाल, जयदेव सिंह, रामस्वरूप भारती, सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के माता-पिता को बनाया जाए केस में पक्षकार: दसौनी
Next: 12 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन करेगी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.