Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ‘मियांवाला’ का नाम बदलने पर मियांवाला के लोग नाखुश, नाम न बदलने की गुजारिश की
  • देहरादून

‘मियांवाला’ का नाम बदलने पर मियांवाला के लोग नाखुश, नाम न बदलने की गुजारिश की

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार ने हाल ही में प्रदेश में 17 स्थानों के नाम बदलने पर अपनी मुहर लगाई है।  इस कदम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को कई लोगों ने धन्यवाद भी किया।  बाकायदा इसके लिए एक कार्यक्रम रखा गया।  जिसमें हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के कई लोग शामिल हुए। लेकिन अब इस पर एक नया विवाद भी शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून के मियांवाला का नाम बदले जाने पर मियांवाला के लोग नाखुश हैं।  उन्होंने सरकार से मियांवाला जगह का नाम न बदलने की गुजारिश की है।  इसके पीछे उन्होंने तर्क भी दिया है कि मियां किसी धर्म विशेष या विशेष समुदाय का नहीं, उत्तराखंड के ही पहाड़ी मूल के राजपूत से जुड़ा उपनाम है। देहरादून के मियांवाला में रहने वाले राजपूतों ने नाम बदलने पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि यह उनके पूर्वजों को सम्मान में मिली उपाधि थी जिसे मुसलमानों वाला मियां समझकर बदल दिया गया है।
मियांवाला में राजपूत समुदाय के लोगों ने इसको लेकर एक बैठक भी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी की वजह से यहां का नाम मियांवाला से रामजीवाला किया गया है। मियांवाला नाम यहां के मूल निवासी राजपूत परिवारों को मिली मियां पदवी की वजह से पड़ा है। इन राजपूत परिवारों का टिहरी रिसासत से सीधा संबंध रहा है।
इतिहासकारों के मुताबिक टिहरी रियासत के 60 साल तक राजा रहे प्रदीप शाह का ससुराल हिमाचल प्रदेश की गुलेर रियासत में था। गुलेर और टिहरी रियासत के बीच यह संबंधों में सबसे मजबूत कड़ी थी। गुलेर रियासत के लोगों को मियां की सम्माजनक उपाधि दी गई थी। राजा के विवाह के साथ दुल्हन रानी की डोली के साथ-साथ गुलेर रियासत से मियां लोग यहां आए और टिहरी रियासत के राजाओं ने इन्हें अपनी रिश्तेदारी और सेवा के सम्मान में कई जागीरें प्रदान की। इन जागीरों में देहरादून की मियांवाला जागरी भी शामिल है।
इतिहासकारों के मुताबिक टिहरी गढ़वाल रियासत के 51वें राजा प्रदीप शाह(1709-1772) ने मियांवाला जागीर के रूप में गुलेरिया राजपूत लोगों को दी थीं। आज भी लोगों का दावा है कि देहरादून की मियांवाला जागीर का सीधा संबंध राजपूत परिवारों से हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बैठक भी की है। जिसमें कहा गया कि अगर गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ है तो इसमें सुधार किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धस्माना ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर उठाए सवाल
Next: आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर हो निस्तारण: डा धन सिंह रावत

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.