Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिस्टर एंड मिस देहरादून सीजन-4 फैशन कॉन्टेस्ट का हुआ ऑडिशन
  • देहरादून

मिस्टर एंड मिस देहरादून सीजन-4 फैशन कॉन्टेस्ट का हुआ ऑडिशन

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
09- (2)

देहरादून। फाइव फेसेज एंटरटेनमेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिस देहरादून सीजन-04 फैशन कॉन्टेस्ट का मंगलवार को ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में राज्य के विभिन्न जनपदों से प्रतिभागियों ने रैंप पर न सिर्फ अपनी अदाओं और स्टाइल के जलवे बिखेरे बल्कि अपने छिपे हुनर का भी शानदार प्रदर्शन किया। कॉन्टेस्ट का फिनाले फरवरी में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को कैनाल रोड स्थित मिनिस्ट्री ऑफ कल्ब्स (एमओसी) में आयोजित हुए मिस्टर एंड मिस देहरादून कॉन्टेस्ट के ऑडिशन में प्रतिभागियों के बीच जबदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली और उत्तरप्रदेश राज्य से भी युवाओं ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में अभिनेत्री एवं टिक-टॉक स्टार निशा गुरगैन और एमटीवी फेम मॉडल दिग्विजय सिंह, फिल्म निर्देशक रजत सहगल, फाइव फेसेज के अभिषेक खेड़ा और मिस देहरादून सीजन-03 फिजा सिद्दकी ने प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी और तीखे सवालों से उन्हें परेशान भी किया। हालांकि प्रतिभागियों ने जमकर एन्जॉय किया।
इस मौके फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट के निदेशक रवि प्रियांशु व अनिल उपाध्याय ने बताया कि पूरा आयोजन राष्ट्रिय अभियान बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन में तकरीबन सवा सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों में से 20 युवक व 20 युवतियो का चयन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित प्रतिभागियों को एक्सपर्ट कोरियोग्राफरों द्वारा तराशने का काम किया जाएगा। इस बीच हमारे मुख्य अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व यातायात नियमों आदि को लेकर लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा से जागरूकता लाने के मकसद से विभिन्न गतिविधियां भी आयोजिजत की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न सब टाइटल राउंड भी आयोजित होंगे। जिनके परिणाम ग्रैंड फिनाले के दिन घोषित होंगे। मंच का संचालन मनु आहूजा ने किया। इस मौके पर गौरव वासुदेव, महादेव रतूड़ी करण प्रिया, आहिल, नदीम आदि भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग कार्मिकों के लिए बड़ी खुशखबरी
Next: भू-स्थानिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने को एसरी इंडिया के साथ किया समझौता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.