Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के आंदोलन का 16 नवम्बर से आगाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के आंदोलन का 16 नवम्बर से आगाज

RNS INDIA NEWS 15/11/2023
rns featured image new

पदोन्नति में शिथिलता और पुरानी एसीपी का लाभ देने की मांग पूरी न होने से कर्मचारी नाराज

देहरादून(आरएनएस)। उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का आंदोलन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। पदोन्नति में शिथिलता और पुरानी एसीपी का लाभ देने समेत अन्य मांगों के पूरा न होने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा कि एसोसिएशन के साथ हुआ समझौता अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि आश्वासन दिया गया था कि जल्द शासनादेश जारी होगा। मांगे पूरी न होने पर ही कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हुए हैं। कर्मचारी 16 नवंबर से आंदोलन के पहले चरण के तहत सांकेतिक गेट मीटिंग करेंगे। काली फिती लगा कर काम करते हुए विरोध जताएंगे। कहा कि 21 सूत्रीय मांग पत्र में एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। सबसे अधिक मांग पदोन्नति में पात्रता को शिथिलीकरण की व्यवस्था दोबारा बहाल किए जाने की है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति को पात्रता अवधि कुल 25 वर्ष के स्थान पर 22 वर्ष की जाए। जिन मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पर भी पदोन्नति नहीं होती है, उन्हें भी अन्य कार्मिकों की तरह 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पर पहली, दूसरी और तीसरी एमएसीपी का लाभ दिया जाए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद की गरिमा के अनुरूप कर्तव्य और दायित्व का निर्धारण किया जाए। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की एकरूपता के आधार पर कामन सेवा नियमावली जारी की जाए। सुगम से सुगम को भी पारस्परिक स्थानांतरण में छूट दी जाए। न तो अभी तक शासनादेश जारी किया जा रहा है। उल्टा अब कई मांगों पर पूर्व समझौते के विपरीत जाकर दोबारा परीक्षण की बात की जा रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारियों का फैडरेशन पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर दबाव बढ़ रहा है। यदि पहले चरण के आंदोलन के बीच मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तो दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

ये है आंदोलन कार्यक्रम:
पहले चरण में 16 नवंबर को गेट मीटिंग होंगी।
कर्मचारी 30 नवंबर तक काला फीता लगा कर काम करेंगे।
दूसरे चरण में सात दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा।
तीसरे चरण में 14 दिसंबर को सभी जिलों में चेतना रैली निकाली जाएगी। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा।
14 दिसंबर के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बचाव अभियान की सारी उम्मीदें हाई पावर ड्रिलिंग मशीन पर टिकी
Next: हाथियों के झुंड ने आवासीय कॉलोनी में उत्पात मचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.