Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिलीभगत कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस
  • देहरादून

मिलीभगत कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

देहरादून। राजपुर रोड निवासी व्यक्ति को कुल्हान स्थित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन बेचकर 94.81 लाख रुपये हड़प लिए गए। मुख्य जालसाज ने एक वकील और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चूना लगाया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह निवासी राजपुर रोड ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2019 में वह आलेक कुमाार शर्मा निवासी दून एंक्लेव विजय पार्क, जीएमएस रोड दूसरा पता फ्रेंड्स अपार्टमेंट, बी ब्लॉक जीएमएस रोड के संपर्क में आए। आलोक ने भरोसा दिलाया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और जमीन खरीद का साफ सुथरा काम करता है। उसके पास जमीनों की जांच के लिए अनुभवी सर्वेयर, वकील और अन्य प्रोफेसनल हैं। उसने पीड़ित को सहस्रधारा रोड पर कुल्हान करनपुर स्थित जमीन दिखाई। बताया कि जमीन का मालिक इस्लाम निवासी छरबा विकासनगर है। जिसने उसके पक्ष में विक्रय अधिकार दिया हुआ है। पीड़ित ने जमीन के दस्तावेजों की जांच को लेकर बात की। तब आलोक ने पीड़ित को अपने वकील अभिषेक पुंडीर निवासी प्लीजेंट वैली, राजपुर रोड से मिलवाया। आरोप है कि वकील ने जमीन साफ सुथरी बताई और रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज कराकर देने की बात की। इसके बाद अभिषेक पुंडीर ने जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित नरेंद्र व उनकी पत्नी के नाम पर करायी। इसके बाद आरोपी ने जमीन के दाखिल खारिज के लिए दो लाख रुपये लिए। आरोप है कि लंबे समय तक उन्हें जमीन का दाखिल खारिज होने का झांसा दिया गया। बाद में पीड़ित को पता लगा कि यह जमीन गोल्डन फॉरेस्ट की है। इसलिए इसका दाखिल खारिज नहीं होगा। तब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो रकम नहीं लौटाई गई। एसएसपी कार्यालय से तहरीर पर केस दर्ज करने का आदेश देकर राजपुर थाने भेजी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी ने लगाया राज्य सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप
Next: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोतवाली, थाना और चौकियों के इंचार्ज बदले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.