Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोतवाली, थाना और चौकियों के इंचार्ज बदले
  • देहरादून

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोतवाली, थाना और चौकियों के इंचार्ज बदले

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

देहरादून। जिला पुलिस में गुरुवार सुबह बड़ा फेरबदल हुआ। कई कोतवाली, थाना और चौकियों के इंचार्ज एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बदल दिए। एसएसपी के पीआरओ रहे कुंदन राम को रायपुर थाने का चार्ज दिया गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में एसओजी इंचार्ज खुशीराम पांडे को ऋषिकेश कोतवाली का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी नए एसओजी प्रभारी होंगे। खुद के अनुरोध पर हटे रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी को एएचटीयू प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ रहे कुंदन राम को रायपुर थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं पुलिस कार्यालय में तैनात दरोगा कुलदीप पंत को रायवाला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी कोतवाली विकासनगर के एसएसआई बनाकर भेजे गए हैं। वहीं एएचटीयू के इंचार्ज रहे हेमंत खंडूड़ी एसएसपी के नए पीआरओ होंगे। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को शिकायत प्रकोष्ठ और रवि सैनी को एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया है।  नयागांव चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी को लक्खीबाग चौकी इंचार्ज बनाया गया है। मिथुन कुमार को पटेलनगर कोतवाली से विकासनगर कोतवाली की हबर्टपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। हबर्टपुर चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता को चार्ज से हटाकर साइबर सेल लाया गया है। जयवीर सिंह को डालनवाला थाने से नयागांव चौकी इंचार्ज बनाया गया है। सहसपुर थाने के दरोगा राकेश पुंडीर को बालावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बालावाला चौकी इंचार्ज कमलेश गौड़ को चार्ज से हटाकर शहर कोतवाली भेजा गया है। खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद को चार्ज से हटाकर डालनवाला कोतवाली भेजा गया है। पंडितवाड़ी चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित को आईटी पार्क चौकी इंचार्ज बनाया गया है। कुछ दिन पहले आईटी पार्क चौकी इंचार्ज बने प्रमोद कुमार को चार्ज से हटाकर मसूरी कोतवाली भेजा गया है।
मसूरी कोतवाली के दरोगा जैनेंद्र राणा को खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। हर्रावाला चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल को लाल तप्पड़ चौकी इंचार्ज बनाया गया है। लाल तप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार को चार्ज से हटाकर एसआईएस शाखा लाया गया है। एसएसआई विकासनगर दीपक मैठाणी को पंडितवाड़ी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राजपुर थाने से दरोगा विवेक भंडारी को हर्रावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। ऋषिकेश की श्यामपुर चौकी के इंचार्ज आदित्य सैनी को चार्ज से हटाकर विकासनगर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन से दरोगा जगत सिंह को श्यामपुर कोतवाली इंचार्ज बनाया गया है। जगत सिंह हाल में राजभवन के बाहर हुए प्रदर्शन में कैंट थाने लाइन हाजिर हुए थे। सहसपुर थाने से दरोगा रविंद्र सिंह नेगी को वसंत विहार थाना भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिलीभगत कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस
Next: अल्मोड़ा जनपद की भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा, इनको मिली जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.