Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेंटल हैल्थ के लिए 3सी फॉर्मूला बेहतर: डॉ. हर्षवर्धन
  • देहरादून

मेंटल हैल्थ के लिए 3सी फॉर्मूला बेहतर: डॉ. हर्षवर्धन

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

देहरादून। कोविड महामारी के चलते हमारे बच्चे और युवा मेंटल हैल्थ की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके चलते उनकी एकाग्रता प्रभावित हो रही है और वे गुस्से, चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस के शिकार हो रहे हैं। इन समस्याओं से उबरने के लिए एकमात्र मंत्र है श्3सीश्। यानि कनेक्ट, कॉन्सनट्रेशन और कॉउंसलिंग…। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को एप्सा और लाइफ इज ब्यूटीफुल फाउंडेशन के ई-कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए ये बातें कहीं। बजट स्कूलों के संगठन अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन (एप्सा) के अध्यक्ष लक्ष्य छाबडिय़ा और लाइफ इज ब्यूटीफुल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गौड़ ने श्हमारे बच्चों की मेंटल हैल्थश् विषय पर संयुक्त रूप से सोमवार को एक ई-कॉन्क्लेव आयोजित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में करीब 750 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल संचालकों और चिकित्सकों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में एम्स के प्रोफेसर ऑफ साइकेट्री डॉ. राजेश सागर और सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के सदस्य डॉ. हरीश गुप्ता ने बच्चों और युवाओं में बढ़ती मेंटल हैल्थ की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अधिक समय बिताने को इसका एक प्रमुख कारण बताया। माउंट आबू पुब्लूसी स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा, लिटिल फ्लॉवर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रोहित दुआ, एप्सा अध्यक्ष लक्ष्य छाबडिय़ा और रोहताश नगर से बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन ने भी बच्चों और युवाओं में मेंटल हैल्थ की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में स्कूल्स और कॉलेज बंद हुए 10 महीने बीत गए हैं। ऑनलाइन क्लासेज इसका समाधान नहीं हैं। उम्मीद है कि नई शिक्षा नीति मेंटल हैल्थ संबंधी समस्याओं से निपटने में कारगर साबित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फीस न भरने पर ऑनलाइन क्लास से बच्चों को बाहर करने का आरोप
Next: कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.