Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फीस न भरने पर ऑनलाइन क्लास से बच्चों को बाहर करने का आरोप
  • नैनीताल

फीस न भरने पर ऑनलाइन क्लास से बच्चों को बाहर करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन में टूटी आर्थिकी के चलते बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे अभिभावकों के बच्चों को स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास के ग्रुप से हटा दिया है। आरोप है कि स्कूल वाले अभिभावकों पर फीस जमा करने का लगातार दबाव बना रहे हैं। कई अभिभावकों की शिकायत है कि उनके बच्चों की फीस जमा नहीं होने से उन्हें ऑनलाइन क्लास से कट कर दिया गया। ऑनलाइन क्लास से बच्चों के नंबर डिलीट करने के कारण जहां उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है वही उनका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। एक स्कूल की शिकायत है कि उसने अपने यहां के 7-8 बच्चों के एक साथ ऑनलाइन क्लास से नंबर हटा दिए हैं। अभिभावक शिकायत करने से डर रहे हैं। कुछ स्कूलों की यह भी शिकायत है कि वह एनुअल चार्ज भी मांग रहे हैं। एक स्कूल स्वामी की शिकायत पर उनसे बात की गई तो पल्ला झाड़ लिया। इधर कुछ अभिभावकों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कुछ भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उल्टा अभिभावकों को नसीहत दी कि फीस तो जमा करनी ही होगी। शिक्षा अधिकारी यह बता रहे हैं कि उनका निजी स्कूलों पर कोई नियंत्रण नहीं है। लिहाजा वह उन्हें कुछ नहीं कह सकते। अभिभावक अब इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलने का मन बना रहे हैं।
बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। जहां तक फीस की बात है तो ट्यूशन फीस तो जमा करनी ही चाहिए।
– एचके मिश्रा, बीईओ हल्द्वानी
अधिकांश अभिभावक जो बच्चों की फीस जमा नहीं रहे हैं, वे स्कूल से संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे अभिभावकों को स्कूल से संपर्क कर समस्या का समाधान करना चाहिए। – कैलाश भगत, अध्यक्ष पीएसए हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलआईसी के आईपीओ का विरोध
Next: मेंटल हैल्थ के लिए 3सी फॉर्मूला बेहतर: डॉ. हर्षवर्धन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.