Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित
  • राष्ट्रीय

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

लखनऊ(आरएनएस)। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी हत्या मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सोनम गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए खुद को ड्रग्स पीड़ित दिखाकर बचना चाह रही थी, लेकिन यह उसकी घटिया योजना थी, जो पकड़ी गई।
यश ने बताया कि सोनम खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश कर रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ यश ने बताया कि सोनम ने खुद को पुलिस के सामने पीड़ित बताया और कहा कि उसे नशीला पदार्थ देकर गाजीपुर लाया गया।
सोनम ने बताया कि उसने अपने परिवार को भी सूचित किया था, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस उस तक जरूर पहुंचेगी।
सोनम ने सोमवार को 3 बजे अपने परिवार को बताया था कि वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर एक ढाबे पर है, जिसके बाद परिवार ने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया, जहां उसकी गिरफ्तारी हुई।
सोनम का मेडिकल चेकअप कराने के लिए वन-स्टॉप सेंटर भेजा गया। अब मेघालय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारी का कहना कि सोनम एक खराब योजनाकार है, जो पुलिस की प्रक्रिया को समझ नहीं पाई, उसने सोचा कि वह खुद को पीड़ित बताकर बच जाएगी, लेकिन वह असफल रही।
मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी का कहना है कि सोनम और उसके प्रेमी राज का काफी समय से अफेयर चल रहा था, वे घंटों बात करती थीं।
उन्होंने बताया कि राज सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में ही काम करता था। उनका कहना है कि अगर राज इस हत्याकांड में शामिल है, तो जरूर सोनम की योजना होगी।
मामले में आगे की कार्यवाही मेघालय पुलिस कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसका सहयोग करेगी।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को मेघालय हनीमून गए थे।
23 मई को शिलॉन्ग में राजा-सोनम की उनके परिवार से फोन पर बात हुई थी, इसके बाद फोन बंद हो गया।
इसके बाद परिजन शिलॉन्ग पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला।
सोनम 8 जून को गाजीपुर ढाबे में मिली। पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 2.49 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.