Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेरठ में 12 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, चार के खिलाफ मामला दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मेरठ में 12 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, चार के खिलाफ मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल कॉलेज में 12 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुष्टि की है कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर.के. गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा को एक अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और उसने सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया।
उसके परिवार के सदस्यों ने संवाददाताओं को बताया कि उनके अपार्टमेंट में रहने वाले एक 19 वर्षीय लड़के ने उसे कई बार धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया। 21 साल के उसके भाई ने भी उसके साथ बलात्कार करने की धमकी दी थी कि अगर उसने उसकी मांग नहीं मानी तो वे उसके माता-पिता को मार डालेंगे।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों भाइयों के साथ रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की ने पीड़िता को पैसे के लिए दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया, जिसने उसका यौन शोषण भी किया।
पीडि़ता के परिजनों को जब मामले का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीडि़ता के माता-पिता ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
परिवार के अनुसार, पीड़िता में गर्भावस्था के कोई लक्षण नहीं दिखे और वह प्रसव के समय तक सामान्य रही। उसे अस्पताल लाने के दौरान, उसे बताया गया कि उसे गुर्दे में पथरी है और उसे एक शल्य प्रक्रिया से गुजरना है।
खोड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी ने कहा कि परिवार ने पांच सितंबर को दो भाइयों, उनके साथ रहने वाली लडक़ी और एक 35 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिज्जा में कांच के टुकड़े मिलने की जांच करेगा डोमिनोज
Next: बावन दर्रा में डूबने से बच्चे समेत तीन की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.