Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेडिकल पर नशे की सामग्री बेचने का आरोप लगा किया हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

मेडिकल पर नशे की सामग्री बेचने का आरोप लगा किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। मोहल्ला कानूनगोयान के लोगों ने मोहल्ले के एक मेडिकल स्टोर स्वामी पर नशे से संबंधित सामग्री बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जहां उन्होंने सूचना पर पहुंचे कटोराताल चौकी प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया। मंगलवार की दोपहर मोहल्ला कानून गोयान राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालसा के पास एक मेडिकल स्वामी पर लोगों ने नशीली दवा बेचने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने मेडिकल स्टोर स्वामी को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशे से संबंधित सामग्री बेची जाती है। इससे वहां पर नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। नशेड़ी आपस में गाली गलौज करते हैं। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कुछ लोगों ने शटर गिराकर मेडिकल स्टोर बंद करने का भी प्रयास किया। हंगामे की सूचना के बाद कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी मौके पर पहुंच गए। जहां पर लोगों ने उनको संबंधित मेडिकल के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि मेडिकल स्वामी के खिलाफ प्रार्थना पत्र मिला है। प्रार्थना पत्र की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी में बहने से युवक की मौत
Next: राज्यपाल ने किया जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.