Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मेडिकल कॉलेज के छात्रों की फेयरवेल पार्टी में रैगिंग
  • नैनीताल

मेडिकल कॉलेज के छात्रों की फेयरवेल पार्टी में रैगिंग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। फेयरवेल पार्टी दे रहे जूनियर में से एक छात्र की सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर धुनाई कर दी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। गुरुवार देर शाम 2020 बैच के मेडिकल छात्रों ने 2019 बैच के अपने सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड के एक होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर होटल में ही हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ही रात करीब 1 बजे उक्त सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ जूनियर के हॉस्टल में पहुंचकर उसकी धुनाई कर दी। पीड़ित जूनियर छात्र ने शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन से मिलकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। कॉलेज प्रबंधन ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर पांच सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि इस मामले में शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में तय किया जाएगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करनी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगजीतपुर में युवक पर झोंका फायर, बाल बाल बचा
Next: धामी सरकार में रोजगार मेलों के माध्यम से बरस रही नौकरियां

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.