Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एमबीपीजी में परीक्षा देने आए छात्रों के मोबाइल फोन चोरी
  • नैनीताल

एमबीपीजी में परीक्षा देने आए छात्रों के मोबाइल फोन चोरी

RNS INDIA NEWS 11/01/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने आए तीन दोस्तों का मोबाइल फोन चोरी हो गया। स्कूटी की डिग्गी में तीनों ने साथ में मोबाइल फोन रखा था। पुलिस ने एक छात्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरतोला, मुक्तेश्वर निवासी तन्मय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने दो दोस्तों संजय कुमार, पल्लवी सिंह के साथ शुक्रवार को कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने आए थे। कॉलेज के बाहर पार्किंग पर उन्होंने अपनी स्कूटी यूके 04 के 8579 को खड़ा किया। तीनों ने एक साथ मोबाइल फोन को स्कूटी की डिग्गी में रख दिया और परीक्षा देने कक्ष में चले गए। आरोप है कि जब तीनों परीक्षा देकर स्कूटी के पास आए और फोन निकालने को डिग्गी खोलने का प्रयास किया तो वे चकित रह गए। दोस्तों ने देखा कि डिग्गी पहले से खुली थी और तीनों के मोबाइल फोन गायब मिले। काफी पूछताछ के बाद भी दोस्तों को फोन नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी से मोबाइल चोर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, पीड़ित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को भी चोरी की शिकायत की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी के लिए आयोग ने नियुक्त किए सामान्य प्रेक्षक
Next: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़, मौके पर बाइक छोड़ भागे आरोपी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.