Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्रिवेणी घाट से जल्द मलबा हटवाएं: मेयर
  • देहरादून

त्रिवेणी घाट से जल्द मलबा हटवाएं: मेयर

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट और साथ सटे अन्य गंगा घाटों पर पानी के बहाव के साथ आए मलबे से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर ऋषिकेश मेयर ने अधिकारियों से नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को रविवार से गंगा घाटों से रेत और मबले को हटाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट पर जुलाई माह में पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद से घाटों पर मलबा आ गया है। इससे गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त को रविवार से गंगा घाटों से रेत और मलबे को हटाने का कार्य शुरू कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए तहसील प्रशासन और खनन अधिकारी से वार्ता कर तुरंत कारवाई शुरू की जाए, ताकि श्रद्वालुओं और स्थानीय लोगों की परेशानी दूर की जा सके। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर की सड़कों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ उतरकर अभियान चलाने की बात कही। कहा कि तीर्थनगरी में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल की चपेट से लोगों को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का अभिमान निरंतर चलना चाहिए। मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, चंद्रकांत भट्ट, लेखाधिकारी यतिन शाह, अधिसासी अभियंता दिनेश उनियाल, कर अधीक्षक भारती, राजेंद्र गर्ग, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो युवक 1728 नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़े
Next: प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगार शुरू करने का दिया सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.