Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 12 वर्षीय बालक बना गुलदार का शिकार
  • टिहरी

12 वर्षीय बालक बना गुलदार का शिकार

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की बालगंगा रेंज के मयकोट गांव में को गुलदार ने 12 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना दिया। गुलदार के हमले की घटना के बाद से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर गांव में शूटर तैनात करने की मांग की है। मयकोट के ग्राम प्रधान वीरपाल बिष्ट ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राजूहा केमरिया सौड़ के कक्षा 6 का छात्र अर्नव पुत्र रणवीर चंद रमोला अपने दोस्त के घर गया था। लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी जब अर्नव का पता नहीं चला तो, परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना थाना घनसाली को दी। थाना घनसाली की टीम ने वन विभाग व तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अर्नव की खोजबीन शुरू की। तो रात ढाई बजे के करीब उसका अधखाया शव गांव से कुछ दूर नहर के पास झाड़ियों में मिला। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह प्रशासन व वन विभाग की टीम ने सीएचसी पिलखी में बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मयकोट गांव पहुंचे एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार एलएस नेगी, रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने परिजनों को सांत्वना दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की चपेट में आने से भारतीय छात्र की मौत
Next: सिम नंबर सत्यापन कराने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 1.04 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.