Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण बंद न करे सरकार : मायावती
  • उत्तर प्रदेश

गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण बंद न करे सरकार : मायावती

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार को मंहगाई का हवाला देकर कोरोना काल में शुरु की गयी ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन को बंद नहीं करने की मांग की है।
मायावती ने रविवार को कहा कि यदि मुफ्त राशन के वितरण को बंद किया गया तो यह गरीबों के प्रति अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश की विशाल आबादी जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्या से आज भी लगभग वैसी ही दु:खी व त्रस्त है जैसे कोरोनाकाल से ही झेलने को मजबूर है। अत: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलनेे वाला मुफ्त राशन बंद करकेे इनके मुँह का निवाला छीनना अनुचित व अन्यायपूर्ण होगा।
गौरतलब है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने इस योजना को तीन महीने के लिये बढ़ाकर इसकी मियांद सितंबर तक कर दी थी। तमाम राज्य सरकारें इस योजना को और आगे बढ़ाने का केन्द्र सरकार पर दबाव डाल रही हैं।
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, यही मुख्य कारण है कि विभिन्न राज्यों की सरकारें इस अन्न योजना को सितम्बर महीने के बाद आगे और भी समय तक जारी रखने का दबाव केन्द्र सरकार पर बना रही हैं। वैसे भी केन्द्र की सरकार को, व्यापक जनहित के मद्देनजर, इस पर समुचित व सहानुभूतिपूर्वक ध्यान जरूर देना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक पुलिस ने मंत्री डेवलपर्स के एमडी और उनके बेटे को किया गिरफ्तार
Next: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिहार बीजेपी अध्यक्ष समेत 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.