Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मैक्स वाहन खाई में गिरा; युवक की मौत, चालक गंभीर
  • अल्मोड़ा

मैक्स वाहन खाई में गिरा; युवक की मौत, चालक गंभीर

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-03 at 18.07.21

अल्मोड़ा। धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया। प्रथम दृष्टया घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह अपनी मैक्स (संख्या यूके 01 टीए 1185) लेकर अल्मोड़ा से घर लौटे थे। घर के पास वाहन को बैक करते समय अचानक तीव्र ढलान में गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में गांव के ही मोहित सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह भी सवार था। हादसे में मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और धौलछीना अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मृतक मोहित सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उसका छोटा भाई हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है, जबकि पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। मोहित अपनी मां और दादी की देखभाल के लिए गांव में रह गया था। दरोगा जगदीश प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 अक्टूबर
Next: अल्मोड़ा से चार शहीदों के घरों से मिट्टी सैन्यधाम के लिए रवाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.