Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मवेशियों को चराने जंगल गए दो लोग बाघ के हमले में घायल
  • देहरादून
  • पौड़ी

मवेशियों को चराने जंगल गए दो लोग बाघ के हमले में घायल

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के ढौसण गांव में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर बाघ ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर में वह घर तक पहुंचे। आसपास के लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां एक ही हालत गंभीर बतायी जा रही है। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ढौसण गांव निवासी धाम सिंह (55) पुत्र शेर सिंह और विनोद (43) पुत्र ज्योत सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। गांव के नजदीक जंगल में अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने मुंह और पंजों से दोनों को जख्मी कर दिया। किसी तरह से बाघ के चंगुल से छूटकर वह गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से एम्स में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि हमले में धाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जबकि, विनोद की हालत फिलहाल ठीक है। वहीं, इस घटना से गांव के लोग खौफ में हैं। उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल परिसर में गुलदार की धमक से दहशत, वन विभाग से लगाई गुहार
Next: पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.