Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम पूर्वानुमान: बारिश और बर्फबारी का दौर, एक दिन मिलेगी राहत, पहली मार्च को भी बारिश
  • उत्तराखंड

मौसम पूर्वानुमान: बारिश और बर्फबारी का दौर, एक दिन मिलेगी राहत, पहली मार्च को भी बारिश

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
Weather

देहरादून। आज देहरादून सहित मैदानी क्षेत्र में सुबह के समय धूप निकल गई थी। वहीं, पर्वतीय जिलों में बादल छाए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह का मौसम 26 फरवरी को भी रहेगा। इन दो दिन राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 27 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अगले दिन पहली मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में सुबह धूप खिली रही, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे। गुरुवार की दोपहर के बाद से देहरादून सहित अन्य इलाकों में भी बारिश शुरू हई, जो देर रात तक चली। चार धाम में बर्फबारी के कई दौर हुए। हेमकुंड, औली, गोरसो आदि में भी बर्फबारी जारी रही। उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टाप से गंगोत्री धाम तक बाधित हो गया। पौड़ी और टिहरी में शाम को ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। रुद्रप्रयाग समेत आसपास के इलाकों में भी बौछारें पड़ीं। दोपहर बाद मैदानी इलाकों में भी तेज बौछारें पड़ीं। वहीं, कुमाऊं के मुनस्यारी में खलिया टाप में बर्फबारी हुई है। बागेश्वर जिले में घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश, जबकि चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से खाती, जांतोली, समडर, बोरबलड़ा आदि गांवों को जाने वाले मार्ग बंद हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण, पॉक्सो में परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा
Next: यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.