Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली
  • देहरादून

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
11 (10)

मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। बादलों के डेरा डालने के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्थल धनोल्टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिन से चटख धूप खिल रही थी। दिन में अधिकतम तापमान बढऩे से ठंड का अहसास कम होने लगा था। अब मौसम के अचानक करवट बदलने से दिन के तापमान में गिरावट आ गई है। बीते रोज बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हर्षिल, चोपता, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं, देहरादून व हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में बौछारें पडऩे से ठंड बढ़ गई। मसूरी में हल्की बारिश के बाद बर्फ की फुहारों ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया। वहीं, धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में भी शाम को ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विभिन्न शहरों में तापमान
शहर                अधि.                न्यून.
यूएसनगर        24.3               04.4
देहरादून          23.7                07.0
हरिद्वार            22.4               07.6
अल्मोड़ा          20.2               02.2
उत्तरकाशी      20.0              04.8
पिथौरागढ़         19.1                02.7
चंपावत             15.6              01.0
मुक्तेश्वर             14.3             02.7
मसूरी                13.3             05.0
टिहरी                13.0            05.4
नैनीताल            13.0            04.0
जोशीमठ           09.2           01.8

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में पीएच-डी कोर्स में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित
Next: अल्मोड़ा: आप की सदस्यता अभियान के तहत वीडियो वैन को किया फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.