Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम खुलते ही ऋषिकेश पहुंचे चारधाम श्रद्धालु
  • देहरादून

मौसम खुलते ही ऋषिकेश पहुंचे चारधाम श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। बाीते दो दिन मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को मौसम खुलते ही चारधाम के लिए विभिन्न प्रांतों से तीर्थयात्री ऋषिकेश पहुंचे। आईएसबीटी स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र में श्रद्धालु पंजीकरण के लिए कतार में खड़े नजर आए। रविवार शाम 5 बजे तक करीब 1400 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके थे। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी बीते शुक्रवार और शनिवार को आसमान से जमकर पानी बरसा, इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त रहा। मौसम की बेरुखी के चलते दो दिन फोटो पंजीकरण केंद्र में भी सन्नाटे जैसी स्थिति रही। रविवार को मौसम साफ होने पर धूप खिली तो चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्री चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड ऋषिकेश में नजर आए। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र तीर्थयात्रियों से गुलजार दिखाई दिया। रविवार को मध्यप्रदेश से आए बाबूराम, शिवराज ने बताया कि उत्तराखंड ही नहीं मध्यप्रदेश में भी मौसम खराब चल रहा है। देव धामों के प्रति आस्था उन्हें खराब मौसम के बाद भी यहां ले आयी है। फोटो पंजीकरण केंद्र के यात्रा सुपरवाइजर शुभम प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि रविवार को धूप खिलने के बाद तीर्थयात्री सुबह से फोटो पंजीकरण के लिए पहुंचते रहे। केंद्र के छह पंजीकरण काउंटर खोले गए। शाम तक 1400 से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया। बताया कि खराब मौसम में भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्री आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर समिति की बैठक में जागड़ा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
Next: पालिका कर्मियों ने बस्ती से बाढ़ के मलबे को हटाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.