Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम के उतार-चढ़ाव में एहतियात बरतना जरूरी
  • देहरादून

मौसम के उतार-चढ़ाव में एहतियात बरतना जरूरी

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सुबह शाम सर्दी और दोपहर में गर्मी। मौसम के इस उतार-चढ़ाव में लापरवाही आपकी तबीयत खराब कर सकती है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम, हल्का बुखार और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इस समय स्वास्थ्य सही रखना है तो एहतियात बरतना जरूरी है।

होली के बाद सरकारी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर लोग खांसी, जुकाम, बुखार, पेट में गड़बड़ी और कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बुधवार को भी सरकारी अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण के लिए लंबी लाइन लगी रही। इनमें 80 प्रतिशत मरीज मौसम के उतार चढ़ाव से होने वाली बीमारियों से पीड़ित रहे। सरकारी अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित उपाध्याय ने बताया कि सुबह शाम सर्दी और दिन में गर्मी के चलते इस तरह की बीमारियां दस्तक दे रही हैं। इसमें सभी उम्र के लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बचाव के लिए सुबह शाम घर से बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहने। दोपहर में बाहर से घर आने पर सीधे फ्रीज का पानी नहीं पीएं। पंखे की हवा से भी बचें। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ताजा भोजन खाएं और पानी को उबालने के बाद ठंडा करके पीएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा से युवक का शव बरामद
Next: चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.