Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी में दरार, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी में दरार, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

देहरादून। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई एक डॉक्टर दंपति की शादी कुछ ही महीनों में विवादों में घिर गई। देहरादून निवासी दंत चिकित्सक डॉक्टर निधि सती ने अपने पति डॉक्टर सक्षम अरोड़ा और ससुराल पक्ष के खिलाफ रायपुर थाने में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार दोनों की शादी पांच मार्च 2025 को हुई थी। आरोप है कि विवाह के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने हैसियत से अधिक खर्च और सोने के जेवरों की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार ससुर ने घर में निर्माण कार्य के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति के एक एयर होस्टेस के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर दंपति के बीच विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि करवा चौथ के अगले दिन सास ने उसके जेवर भी अपने कब्जे में ले लिए।

आरोप है कि 30 अक्तूबर 2025 को ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता सहारनपुर के कुतुबशेर थाने पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान पति ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के बाद वह पीछे हट गया।

पीड़िता के अनुसार उसने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। मामले में रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी पति और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्ला महल में होली महोत्सव का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Next: चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.