Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मटियावा में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप
  • देहरादून

मटियावा में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटियावा में चल रहा अभिभावकों का धरना समाप्त हो गया है। हालांकि शुक्रवार को भी अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा, लेकिन विभागीय अधिकारियों की अभिभावकों से वार्ता के बाद विद्यालय में लगे ताले खोल दिए गए। अधिकारियों ने बच्चों को भी विद्यालय में बुलवाया। अभिभावकों ने आज यानि शनिवार से बच्चों को विधिवत विद्यालय भेजने की बात भी अधिकारियों से कही। राउमावि मटियावा के शिक्षकों की ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाए जाने से नाराज अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालय पर ताले जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हालांकि बुधवार से सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य नियमित तौर पर विद्यालय पहुंचने लगे थे। लेकिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया था। प्रधानाचार्य और शिक्षकों के समझाने के बाद भी अभिभावक धरने पर डटे रहे। गुरुवार को नायब तहसीलदार अभिभावकों से वार्ता करने विद्यालय पहुंचे। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की मांग पर अड़े अभिभावकों ने नायब तहसीलदार को भी बैरंग वापस लौटा दिया। बीते चार दिनों से विद्यालय में तालाबंदी होने से शिक्षा विभाग की भी किरकिरी होने लगी थी। शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद अभिभावकों से वार्ता करने के लिए गांव पहुंचे। वार्ता में अभिभावकों ने उन्हें बताया कि विद्यालय के पांच शिक्षकों की ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाई गई थी। समय समय पर इसी विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी अन्य जगहों पर लगा दी जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीईओ ने अभिभावकों को विद्यालय के किसी भी शिक्षक की ड्यूटी बाहर नहीं लगाए जाने का आश्वासन दिया और एक माह में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने की बात कही। इसके बाद अभिभावकों ने धरना समाप्त कर विद्यालय पर लगे ताले खोल दिए। बीईओ ने बताया कि अभिभावकों की नाराजगी दूर कर दी गई है। शनिवार यानि आज से विद्यालय का संचालन पूर्ववत शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश राठौर, पीटीए अध्यक्ष खजान चौहान, एसएमसी अध्यक्ष कल्पना चौहान, शिक्षक कुलदीप सिंह, अंजना रानी, प्रवीण मिश्रा, आशीष डबराल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोगो प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाये आकर्षक प्रतीक चिन्ह
Next: छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.