Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मटेला अघार में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने लगाई चौपाल
  • अल्मोड़ा

मटेला अघार में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने लगाई चौपाल

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने हवालबाग विकासखण्ड अन्तर्गत मटेला अघार में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं जानी। इससे पूर्व भी कर्नाटक के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के अनुरोध पर ग्रामसभा में जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को ले जाकर ग्रामवासियों की पेयजल समस्या का समाधान करवाया गया था। चौपाल के दौरान ग्रामवासियों ने पूर्व दर्जा मंत्री को बताया कि ग्रामसभा के दर्जनों परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं और लगातार जनप्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित विभागों के सामने गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। ग्रामवासियों ने पूर्व दर्जामंत्री का आभार भी व्यक्त किया कि स्थानीय लोगों के सिर्फ एक बार अनुरोध करने पर वे जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ मटेला अघार पहुंचे और ग्रामवासियों की लम्बे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान करवाया। कर्नाटक ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारियों से वे ग्रामसभा में सड़क के परिपेक्ष्य में तो बात करेंगे ही साथ ही ग्रामसभा के लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री के पास जाकर भी इस समस्या के समाधान की मांग करेंगे। इस अवसर पर कैलाश चंद कांडपाल, हरीश जोशी, पूरन राम, ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, हीरा देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद को पुलिसकर्मी बता किसान से ठगी
Next: बेरोजगारों ने की पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.