Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगारों ने की पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग
  • देहरादून

बेरोजगारों ने की पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   बेरोजगारों ने हाल में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग की है। उन्होंने कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की भी मांग की। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन मांगों को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा से मिला। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि साल 2022 में फायरमैन के 445 पदों पर भर्ती निकली थी। जिसमें पुरूषों के लिए 312 पद थे और महिलाओं के लिए 133 पद थे। लेकिन आयोग की गलती की वजह से 321 महिलाओं को फायरमैन में नियुक्ति दे दी गई। सिर्फ 124 पुरूष अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका। अब इन सभी महिला अभ्यर्थियों को फायरमैन की ट्रेनिंग कराकर फायरमैन पुलिस से हटाकर नागरिक पुलिस में भेजा जा रहा है। बॉबी पंवार ने कहा कि नए शासनादेश को भी देख लिया जाए तो विभिन्न विभागों की वेटिंग नहीं निकाले जाने का प्रावधान है, लेकिन पुलिस विभाग एकल विभाग है जिसमें वेटिंग निकाले जाने का प्रावधान है। ऐसे में जल्द पुलिस कांस्टेबल की वेटिंग निकाली जाए। इसके साथ ही बेरोजगार संघ ने पुलिस दारोगा की विज्ञप्ति जल्द जारी करने की मांग की। जिसको लेकर पुलिस कहा गया कि पुलिस मुख्यालय से विज्ञप्ति लोकसेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। बेरोजगारों ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल में इस बार उम्र सीमा बढ़ाने की भी मांग की। मिलने वालों में इस दौरान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, उपाध्यक्ष राम कंडवाल, अखिल तोमर, प्रशात नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मटेला अघार में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने लगाई चौपाल
Next: सीट शेयरिंग फॉर्मूला, साझा रैलियां; इंडिया गठबंधन की मीटिंग हुए यह अहम फैसले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.