Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अगर नहीं है आपका नाम मतदाता सूची में तो तुरंत ऐसे जोड़ें नाम
  • अल्मोड़ा

अगर नहीं है आपका नाम मतदाता सूची में तो तुरंत ऐसे जोड़ें नाम

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण का कार्यक्रम दिनाॅंक 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर, 2020 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में ऐसे अर्ह युवाओं के नाम जो 01 जनवरी, 2021 को 18 वर्ष इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे है, उनका नाम अभी तक विधानसभा की मतदाता सूची में सम्मलित नहीं है ऐसे युवाओं एवं अन्य अर्ह नागरिकों से अपील है कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर प्रारूप 06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर सकते है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका स्थानान्तरण, शादी, मृत्यु हो गयी है, या अन्यत्र चले गये है ऐसे मतदाताओं के प्रारूप 07 में आवेदन सम्बन्धी बीएलओ के पास जमा किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि किसी मतदाता के नाम के सम्बन्ध में जैसे पिता, माता, पति के नाम, लिंग एवं आयु की प्रविष्टि में कोई त्रुटि हो अथवा उसका फोटो पहचान पत्र अस्पष्ट छपा हो या त्रुटिपूर्ण हो ऐसे मतदाताओं से प्रारूप 08 के साथ साक्ष्य का प्रमाण पत्र संलग्न कर सम्बन्धित बीएलओ के पास आवेदन जमा किये जा सकते है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदाता जो एक विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल के अन्तर्गत निवासरत् हो गये हो और वे अपना नाम उस मतदेय स्थल निर्वाचक नामावली में पंजीकृत/ हस्तान्तरित कराना चाहते है जहा वे निवासरत् है ऐसे मतदाताओं द्वारा प्रारूप 08 क में आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम की विशेष तिथियाॅ 12 दिसम्बर, 2020 एवं 13 दिसम्बर, 2020 निर्धारित की गयी हैं जिन पर बीएलओ द्वारा प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रारूप 06, 06क, 07, 08 एवं 08क के आवेदन प्राप्त किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि पुर्नरीक्षण कार्य के सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति या मतदाता को कोई भी जानकारी/सुझाव की आवश्यकता हो तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय अल्मोड़ा के टोल फ्री न0 1950, दूरभाष न0 05962-230010 या सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के मोबाईल न0 9837756985 पर सम्पर्क कर सकते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: बदहाल सडक़ों के लिए 305 करोड़ रु. का बजट जारी, मार्च तक चमकेंगी सडक़ें

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.