Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

काशीपुर। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के मामले में पुलिस ने पीडि़त के चचेरे भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 60 हजार की नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। जबकि, एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। दो दिन पहले रामपुर के थाना स्वार के ग्राम घोसीपुरा निवासी मुस्तकीम अपने चचेरे भाई जाहिद के साथ बाजपुर रोड स्थित मुथूट फाइनेंस में सोना गिरवी रख 1 लाख 59 हजार 760 रुपए लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान चैती चैराहे के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि अभियुक्तों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी हुई है। इसी दौरान कुंडेश्वरी तिराहे पर बाइक संख्या यूके 18 सी 2239 पर सवार बाजपुर के पिपलिया निवासी मो। जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 हजार रुपए भी बरामद कर किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी जाहिद ने बताया कि मुस्तकीम उसका चचेरा भाई है तथा मुस्तकीम द्वारा सोना गिरवी रख पैसे लेने की बात उसे पता थी। जिस पर उसने अपने साथी अरमान और सूरज पाल, पारस शर्मा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में टिक टॉक पर पाबंदी लगाने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले पर लगी रोक
Next: अगर नहीं है आपका नाम मतदाता सूची में तो तुरंत ऐसे जोड़ें नाम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.