
रुद्रपुर। सोमवार को इसरार अली (68) पुत्र सुक्कन अली निवासी वार्ड आठ विधानसभा चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में वोट डालने गए थे। यहां वह मतदान के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान वह अचेत होकर गिर पड़े। इसरार की हालते बिगड़ती देख वहां मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसरार के मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। इसरार अली के दो पुत्री एक पुत्र हैं।

