Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • माता-पिता की मृत्यु के बाद भी यदि बेटी का तलाक होता है तो वह पारिवारिक पेंशन की पात्र होगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

माता-पिता की मृत्यु के बाद भी यदि बेटी का तलाक होता है तो वह पारिवारिक पेंशन की पात्र होगी

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य कर्मचारियों की तलाकशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने के लिए सरकार पेंशन व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। माता-पिता की मृत्यु के बाद भी यदि बेटी का तलाक होता है तो वो पारिवारिक पेंशन की पात्र होगी। सोमवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेंशन संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह विषय अंतिम मंजूरी के लिए जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। केंद्र सरकार और यूपी में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। मालूम हो कि सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दी जाती है। कर्मचारी को मिलने वाली पेंशन का यह 30 प्रतिशत होता है। पारिवारिक पेंशन में अब तक तलाकशुदा बेटी के लिए परिभाषा तय थी कि माता-पिता के जीवित रहते हुए जिसकी तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई हो।  वित्त मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था में इस शर्त को हटाया जा रहा है। यदि किसी बेटी के तलाक की प्रकिया उसके माता-पिता के जीवित रहते शुरू हो गई है और निर्णय यदि बाद में भी आता है तो भी वो पारिवारिक पेंशन की पात्र होगी।

इसलिए हो रहा बदलाव
एक पूर्व खेल अधिकारी की तलाकशुदा बेटी ने इस मामले को सरकार के सामने रखा था। उनका कहना था कि उसकी तलाक की प्रक्रिया पिता के जीवित रहते हुए वर्ष 2019 में शुरू हो गई थी। कुछ समय बाद पिता की मई 2022 में मृत्यु हो गई। इससे पहले माता की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वो पारिवारिक पेंशन के लिए वास्तविक पात्र है। इस विषय पर लंबे समय से विचार विमर्श किया जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एकेश्वर शिवालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
Next: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.