Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मास्क न लगाने पर 2 पैसेंजर्स को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, पुलिस में दी शिकायत
  • राष्ट्रीय

मास्क न लगाने पर 2 पैसेंजर्स को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, पुलिस में दी शिकायत

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

कोरोना नियम तोड़ने पर इंडिगो का एक्शन

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। वहीं फ्लाइट और एयरपोर्ट पर कोरोना नियमों में लापरवाही बरते जाने पर कोर्ट की सख्ती के बाद ऐसे मामलों पर एक्शन जारी है। इंडिगो ने दिल्ली-हैदराबाद और नागपुर-गोवा फ्लाइट से यात्रा करने पहुंचे पैसेंजर्स पर कार्रवाई की है और उन्हें नहीं ले जाया गया। पैसेंजर्स ने क्रू के बार-बार एनाउंसमेंट करने के बावजूद मास्क नहीं लगाया। इन पैसेंजर्स के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज की गई।
9 पैसेंजर्स पर कोरोना नियमों के उल्लंघन के बाद तीन एयरलाइंस ने इस एक हफ्ते में एक्शन लिया है। इस तरह का एक्शन पांचवी बार लिया गया है। एलाइंस एयर में 4 मामलों में एक्शन लिया गया, ये सभी एक ही फ्लाइट का हिस्सा थे। वहीं इंडिगो ने इस हफ्ते 3 मामलों में एक्शन लिया है। इसके अलावा एयर एशिया इंडिया ने एक फ्लाइट में 2 पैसेंजर्स के खिलाफ एक्शन लिया। डीजीसीए के अधिकारी इस बात में लगे हुए हैं कि एयरपोर्ट और फ्लाइट में सुरक्षा अधिकारियों, क्रू, एयरपोर्ट अधिकारियों के जरिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए।
फ्लाइट में मास्क नहीं पहनने वालों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए उल्लंघन के मामलों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीसीए को निर्देश जारी किए थे। कोर्ट ने कहा था कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं या सही से नहीं पहन रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने दिशा-निर्देश में कहा कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, साथ ही ये सुनिश्चित किया जाए कि फ्लाइट में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स सही तरीके से मास्क का इस्तेमाल करें।
कोर्ट ने दिशा-निर्देश में कहा कि सरकार के नियमों के मुताबिक मुंह और नाक को ढंकते हुए यात्रियों को सही तरीके से मास्क लगाए जाने को डीजीसीए सुनिश्चित करे। इसके लिए फ्लाइट के भीतर जांच करने का भी निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने कहा है कि जांच के दौरान जो लोग मास्क नहीं लगाए हुए या सही तरीके से नहीं लगाए हुए पाए जाएं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंवला के चमत्कारी फायदे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे
Next: मैक्सिको में अपराधियों के हमले में 13 पुलिस अधिकारियों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.