Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मासी-दिल्ली रोडवेज बस सेवा के लिए मासी में प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

मासी-दिल्ली रोडवेज बस सेवा के लिए मासी में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस पर मासी की क्षेत्रीय जनता ने रानीखेत डिपो की मासी दिल्ली बस सेवा के लिए मासी में धरना प्रदर्शन किया और सरकार से मांग रखी कि इसको पुनः शुरू किया जाय। जिसके लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी ईमेल द्वारा प्रेषित किया गया। प्रदर्शन में लोगों ने कहा कि मासी क्षेत्र के साथ अन्याय किया जा रहा है, बस के नहीं चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एक ओर देश इक्कीसवी सदी में प्रवेश कर गया है और वहीं मासी क्षेत्र छोटी-छोटी मांगों को लेकर आन्दोलनरत है। क्षेत्र के लोगों ने पार्टी भावना से ऊपर उठकर अब आन्दोलन का मन बना लिया है। लोगों ने कहा कि अगर इस बस का संचालन पुनः नहीं किया गया तो वृहद रूप रेखा के साथ आन्दोलन किया जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित कई विकास के मुद्दों को सम्मिलित किया जाएगा। यहाँ प्रधान मासी दीपा मासीवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मासी गिरीश आर्या, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल मासीवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शंकर सिंह रावत, रमेश चन्द्र चतुर्वेदी, चन्द्रा दत्त उपाध्याय, हरीश उपाध्याय, अशोक कुमार, पूरन लाल वर्मा, लीला धर मासीवाल, भुवन चंद्र गोड़, कैलाश चतुर्वेदी, नरेश कुमार, कपिल शर्मा, ललित मासीवाल, गोविंद सिंह, हरीश सिंह, विपिन शर्मा, कृपाल दत्त, राजू जोशी, उमेश फुलारा, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्यापन नहीं कराने पर 05 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान
Next: अगस्त क्रांति दिवस पर निकली शोभायात्रा, स्वतंत्रता संग्राम की स्मारिका का हुआ विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.