Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मारुति की कारें हुई महंगी
  • उत्तराखंड

मारुति की कारें हुई महंगी

RNS INDIA NEWS 06/09/2021
maruti suzuki logo

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि उसने सेलेरियो को छोड़कर अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 1.9 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतों (नई दिल्ली) में औसत रूप से 1.9 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। एमएसआई ने इस साल तीसरी बार कीमतें बढ़ायी हैं। इससे पहले उसने जनवरी और अप्रैल में कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 3.5 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इस समय कंपनी एंट्री-लेवल हैचबैक ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है, जिनकी कीमत क्रमश: 2.99 लाख रुपये और 12.39 लाख रुपये (दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत) के बीच है। कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि कीमतें बढ़ाना जरूरी है क्योंकि सामानों की बढ़ती कीमतों के बीच उसे अपनी लाभप्रदता को बचाना है। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा था कि कंपनी के पास सामानों की ऊंची लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए कीमतों में वृद्धि करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा था कि इस साल मई-जून में इस्पात की कीमतें पिछले साल इसी अवधि के 38 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गयीं। वहीं इस दौरान में तांबे की कीमतें भी 5,200 डॉलर प्रति टन से दोगुनी होकर 10,000 डॉलर प्रति टन हो गयीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया पुलिस थाना मानपुरा का उद्घाटन
Next: अमेरिका में नहीं मिल रही लोगों को नौकरियां, बेरोजगारी दर घटकर 5.2 प्रतिशत हुई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.