Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए सीडीएस बिपिन रावत, बेटियों ने लिया सम्मान
  • राष्ट्रीय

मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए सीडीएस बिपिन रावत, बेटियों ने लिया सम्मान

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सीडीएस की ओर से उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने पुरस्कार प्राप्त किया। बेटियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार मिला। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और रक्षा बल के 12 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

पद्म पुरस्कार, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है और, यह तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में दो व्यक्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।

इनमें से, देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और गीताप्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया।
पद्म भूषण पाने वालों में गुलाम नबी आजाद, पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा (मरणोपरांत), टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि, कोविड रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला और अन्य लोग शामिल हैं।

इस साल कुल 128 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें दो युग्म पुरस्कार (युग्म पुरस्कारों को एकल पुरस्कार गिना जाता है) शामिल हैं।
वर्ष 2022 के लिए कुल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 34 महिलाएं हैं। इसके अलावा 13 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए जा रहे हैं। पद्म पुरस्कार देने के लिए दूसरा समारोह राष्ट्रपति भवन में 28 मार्च को आयोजित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ रूट पर दो और बस सेवाएं शुरू होंगी
Next: लायंस क्लब रॉयल ने की 5 रुपए में भोजन योजना शुरू

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.