Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मरीजों की जान से खिलवाड़ व मजबूरी को अवसर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: बंशीधर भगत
  • नैनीताल

मरीजों की जान से खिलवाड़ व मजबूरी को अवसर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: बंशीधर भगत

RNS INDIA NEWS 07/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना महामारी के बीच दवाओं व जरूरी उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसे लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है। कहीं से भी दवाओं व उपकरणों की जमाखोरी और कालाबाजारी सामने आने पर प्रशासन को आपदा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भगत ने कहा है कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि कोरोना संकट में रेडमेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी हो रही है। जिससे बाजार में इनकी किल्लत है और जरूरतमंदों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। भगत ने कहा कि इन बातों का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। मरीजों की जान से खिलवाड़ व मजबूरी को अवसर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कफ्र्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले को भी भगत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि जनता को संकट के समय किसी तरह की समस्या न हो। बाजारों में तय मूल्यों पर जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई दुकानदार मनमर्जी के दाम वसूलता पाया जाता है तो उसके खिलाफ लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री बंशीधर भगत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बेवजह घरों से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इस दौरान दो गज की दूरी, मास्क पहनने का नियम का पालन करें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। सजगता व सावधानी से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्रंटलाइनर्स को बांटा जूस
सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता फ्रंटलाइन वर्कर्स को जूस व पानी की सेवा कर रहे हैं। भाजपा हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चैराहों पर ड्यूटी दे रहे जवानों को जूस व पानी बांटा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट राहत सामग्री के साथ कार्यकर्ताओं को रवाना किया। अभियान में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंशुल पांडे, मंत्री अनिल चंदोला, प्रेमलता पाठक, आरती कपूर, रचना शाह मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष दीप्ति चुफाल व उनकी टीम ने दमुवाढूंगा पनचक्की चैराहा, मल्ली बमौरी, आवास विकास आदि इलाकों में मास्क, ग्ल्ब्ज, सैनिटाइजर आदि वितरित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन: दिल्ली से नैनीताल घूमने आये 4 युवकों पर केस, वाहन सीज
Next: राशिफल 8 मई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.