
हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद पुलिस ने मरगूबपुर में खेत में बने एक घर में गोकशी का भंड़ाफोड़ कर पिता पुत्र समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी फरार हो गया। मौके से दो सौ किलो गोवंशीय मांस, कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, दो बाइकें बरामद हुई। गौवध संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि रविवार देर रात शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मरगूबपुर में खेत में बने एक घर में छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बताया कि मौके पर काटे गए एक गोवंश का करीब दो सौ किलो मांस बरामद हुआ। रस्सी से बांधी गई एक जिंदा बछिया को पुलिस टीम ने मुक्त करा लिया।

