Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ी जिलों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोन दें बैंक: प्रेमचंद
  • देहरादून

पहाड़ी जिलों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोन दें बैंक: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने राज्य के बैंकों को पर्वतीय जिलों में लोगों को स्वरोगार व अन्य योजनाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सरल लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 88 वीं बैठक में वित्त मंत्री ने राज्य के ऋण-जमा अनुपात पर अधिक फोसस करने को कहा। वर्तमान में राज्य का ऋण-जमा अनुपात महज 54 है। सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि सभी का ध्येय होना चाहिए कि लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। राज्य के पर्वतीय जिलों में ऋण-जमा अनुपात कम है। इसे बढ़ाने पर फोकस करना होगा। हालांकि राज्य में यह अनुपात हिमाचल प्रदेश के मुकाबले बेहतर है, लेकिन इसी से संतुष्ट नहीं होना है। कहा कि राज्य में बैंकिंग सेक्टर का विस्तार हुआ है। राज्य में अभी तक 103 गांव ऐसे थे जहां बैंक की शाखाएं नहीं थी। इनमें 88 गांव में बैंक खुल चुके हैं। बाकी गांवों में भी जल्द शाखाएं खुल जाएंगी।
बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार प्रायोजित ऋण योजनाओं के तहत वर्ष 2023-24 में 29 फरवरी 2024 तक मुद्रा योजना में 142 प्रतिशत, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 106, एमएसएमई में 102, एनयूएलएम में 101, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 99, पीएम स्वनिधि में 84 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।
बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव वित्त सी. रविशंकर, अपर सचिव पर्यटन पूजा गबर्याल, भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक आर. गिरधरन, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट, भारतीय स्टेट बैंक- नई दिल्ली के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृष्णकांत अवासिया, उपमहाप्रबंधक राजीव रत्न श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

बैंकिंग सेवाओं में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को पछ़ाड़ा:
बैंकिंग सुविधाओं और उनके विस्तार में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को पार कर लिया है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां प्रति एक लाख की आबादी पर 18.12 बैँक शाखाएं हैं। वहीं उत्तराखंड में प्रति लाख आबादी पर यह संख्या 25 है। इसी प्रकार एटीएम बूथ की उपलब्धता के आधार पर भी उत्तराखंड आगे है। राष्ट्रीय स्तर पर औसतन एक लाख की आबादी पर 21.44 एटीएम बूथ हैं। जबकि उत्तराखंड में एक लाख की आबादी पर औसतन 28 एटीएम बूथ संचालित हैं। एटीएम कार्ड उपयोग, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के प्रयोग के मामले में भी उत्तराखंड की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र में सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस:  माहरा
Next: वाम दलों ने एसबीआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.