Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परीक्षा के लिए अधिक तनाव लेना खतरनाक : अग्रवाल
  • देहरादून

परीक्षा के लिए अधिक तनाव लेना खतरनाक : अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए। उन्हें संयम, नियम और अनुशासित होकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। शनिवार को श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्रों को उत्तराखंड एवं देश का भविष्य निर्माता बताते हुए परीक्षा की तैयारियों के लिये ज्ञानवर्धक सलाह देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कहा कि छात्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर वे स्वयं को और अधिक ऊर्जा से भरा हुआ अनुभव कर रहे हैं। बच्चों की परीक्षाएं आने वाली हैं और उनके साथ इस विषय पर संवाद करना भी एक सुखद अनुभव है। इससे उन्हें अपने स्कूल के दिनों का भी स्मरण करने का अवसर मिला है। कहा कि उनके एक शिक्षक ने बचपन में उन्हें विद्यार्थी के पांच मुख्य गुणों के बारे में एक श्लोक के माध्यम से बताया था। परीक्षाओं में थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक बात है, परन्तु जब यह तनाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। तो न केवल परीक्षा के परिणाम पर इसका विपरीत असर पड़ता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। मौके पर श्री भरत मन्दिर ट्रस्ट के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, पीटीए अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, देवदत्त शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, विजय जुगलान, मनीष भट्ट, सुनील थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्ट्रीट डॉग के हमले में घायल मासूम की मौत
Next: सड़क हादसे में घायल वनकर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.